Home देश हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर संगीन आरोप

हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर संगीन आरोप

शिमला ।। हिमाचल प्रदेश की रेणुका विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वोटरों को खरीदने का प्रयास करने का संगीन आरोप लगाया है। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के बीच पैसे बांटते हुए पकड़ा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ये पैसे बांटे जा रहे थे। पैसे बांटने वालों में एक भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री का करीबी सहयोगी है।

पुलिस अधीक्षक पुनीता भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निर्वाचन पर्यवेक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोग पैसे बांट रहे थे।

उन्होंने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं।” भाजपा ने हालांकि इस आरोप का खंडन किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के नालागढ़ और रेणुका विधानसभा सीटी पर 30 नवम्बर को उपचुनाव होने हैं।

Rate this post

NO COMMENTS