Home देश भारत, संयुक्त राष्ट्र निरीक्षण इकाई के लिए निर्वाचित

भारत, संयुक्त राष्ट्र निरीक्षण इकाई के लिए निर्वाचित

संयुक्त राष्ट्र ।। चीन के साथ सीधे मुकाबले में भारत, संयुक्त राष्ट्र संयुक्त निरीक्षण इकाई (जेआईयू) के लिए निर्वाचित हो गया है। बाहरी मामलों पर नजर रखने वाली इस स्वतंत्र संस्था के पास दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था का मूल्यांकन, निरीक्षण और जांच करने का अधिकार है।

भारत ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सीट पर 106 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई है। चीन को मात्र 77 वोट मिले। संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को इस सीट के लिए कुल 183 वोट पड़े थे। भारत का कार्यकाल पांच वर्षो के लिए होगा, जो पहली जनवरी, 2013 से शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था में इसके पहले भारत सिर्फ एक बार, 35 वर्ष पहले, (1968 से 1977) निर्वाचित होने में सफल हुआ था।

जेआईयू में भारत के उम्मीदवार ए.गोपीनाथन, फिलहाल जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं। इसके पहले वह जनवरी 2002 से सितम्बर 2005 तक न्यूयार्क में भारत के स्थायी उपप्रतिनिधि थे। वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र) के रूप में भी अगस्त 1997 से दिसम्बर 2001 तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

Rate this post

NO COMMENTS