रांची ।। झारखण्ड की राजधानी रांची के नजदीक स्थित वन क्षेत्र में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट व चालक दल का एक सदस्य तीनों मारे गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता आर.के. मलिक ने बताया कि यहां से 40 किलोमीटर दूर रांची-खूटी सीमा पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलीकॉप्टर ने रांची से उड़ान भरी थी और वह चायबासा के लिए रवाना हुआ था।