Home देश नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान जवानों के बीच गोलीबारी

नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान जवानों के बीच गोलीबारी

जम्मू ।। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों ओर से भारतीय और पाकिस्तानी जवानों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इसके पहले पाकिस्तानी जवानों ने सुबह के वक्त भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना के सूत्रों बताया कि आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना ने तड़के करीब 4.30 बजे कृष्णाघाटी सेक्टर स्थित सीमा चौकियों पर गोलीबारी की।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से करीब दो घंटे तक गोलीबारी चली। इस गोलीबारी में भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

सूत्रों ने बताया कि भारत की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई ने नियंत्रण रेखा के उस पार से होने वाली घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।

Rate this post

NO COMMENTS