Home देश लोकसभा में 7 घंटे तक होगी लोकपाल पर चर्चा

लोकसभा में 7 घंटे तक होगी लोकपाल पर चर्चा

नई दिल्ली ।। लोकसभा में अन्ना हजारे के जन लोकपाल विधेयक सहित अन्य विधेयकों पर चर्चा शुरू होने के बाद सदन की अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि इस मसले पर सात घंटे तक चर्चा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है।

कुमार से सदस्यों से कहा, “यह बहुत की गम्भीर विषय है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शुरुआत में सात घंटे का समय तय किया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि कई सदस्य चर्चा में भाग लेना चाहते हैं।”

इससे पहले कुमार ने चर्चा के लिए समय निर्धारित करने के बारे में सदस्यों की राय जानना चाही।

Rate this post

NO COMMENTS