Home देश काटजू बने भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष

काटजू बने भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष

नई दिल्ली ।। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कन्डे काटजू को भारतीय प्रेस परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंत्रालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

काटजू न्यायाधीश जी. एन. राय की जगह लेंगे। 20 सितम्बर 1946 में जन्मे काटजू ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत किया। वर्ष 1991 में उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया। अगस्त 2004 में वह इसी न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे।

नवम्बर 2004 में काटजू को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वह अक्टूबर 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने जबकि अप्रैल 2006 में सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया। वह 19 सितम्बर, 2011 को सेवानिवृत्त हुए।

भारतीय प्रेस परिषद एक अर्धन्यायिक निकाय है जो मीडिया के क्रिया-कलापों पर नजर रखती है। नियम के तहत इसका अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश होता है।

Rate this post

NO COMMENTS