Home देश इंदिरा गांधी पुरस्कार विजेता धारिया को प्रधानमंत्री, सोनिया की बधाई

इंदिरा गांधी पुरस्कार विजेता धारिया को प्रधानमंत्री, सोनिया की बधाई

नई दिल्ली ।। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया को बधाई दी। धारिया को गांधी ने पुरस्कार प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 27वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में पुणे में धारिया के गैर सरकारी संगठन वनराई के रजत जयंती समारोह के दौरान उन्हें धारिया के संगठन के बारे में पता चला। उन्होंने ग्रामीण विकास में धारिया के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह धारिया को 40 सालों से जानते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि धारिया का संगठन गांवों से शहरों की ओर होने वाले पलायन को रोकने के लिए काम करता है।

स्वतंत्रता सेनानी धारिया संसद के दोनों सदनों के सदस्य और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इंदिरा गांधी को याद करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि उनकी शहादत लोगों को जाति, समुदाय, धर्म और भाषा से ऊपर उठ कर राष्ट्र निर्माण के लिए जीना सिखाती है।

Rate this post

NO COMMENTS