Home देश प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए न्यूयार्क जाएंगे

प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए न्यूयार्क जाएंगे

नई दिल्ली ।। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में हिस्सा लेने अगले महीने न्यूयार्क जाएंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय होगी जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का अभियान तेजी पकड़ चुका है।

मनमोहन सिंह दो वर्षो के अंतराल के बाद संयुक्त राष्ट्र महाधिवेशन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने पिछली बार सितम्बर 2008 में न्यूयार्क की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ हुई थी और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ भारत-अमेरिकी परमाणु करार पर वार्ता को अंतिम रूप दिया गया था।

मनमोहन सिंह की अमेरिका यात्रा पर अंतिम निर्णय अगले सप्ताह के शुरुआत में लिया जाएगा।

Rate this post

NO COMMENTS