Home देश आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे हजारिका : रविशंकर

आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे हजारिका : रविशंकर

नई दिल्ली ।। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने बुधवार को प्रख्यात गायक दिवंगत भूपेन हजारिका को एक आध्यात्मिक पुरुष बताया। हजारिका का शनिवार को मुम्बई में निधन हो गया था और बुधवार को असम में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

‘आर्ट ऑफ लिविंग’ (एनजीओ) के संस्थापक रविशंकर ने कहा, “भूपेन हजारिका भारतीय संगीत की महान हस्ती थे और वह हमारे देश की शान थे। वह न केवल एक संगीतकार थे बल्कि आध्यात्मिक व्यक्तित्व भी थे।”

उन्होंने कहा, “संगीत की दुनिया में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही पूर्वोत्तर भारत की कला एवं संस्कृति की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए भी उन्हें याद रखा जाएगा। वह लोगों के दिलों को छू लेने वाली अपनी भावपूर्ण रचनाओं के जरिए हमारे बीच जीवित रहेंगे।”

Rate this post

NO COMMENTS