Home देश राघव रेड्डी बने विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवीण तोगड़िया अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष

राघव रेड्डी बने विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवीण तोगड़िया अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष

कोच्चि ।। वरिष्ठ नेता राघव रेड्डी को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है जबकि महासचिव प्रवीण भाई तोगड़िया को प्रोन्नत कर संगठन का अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राघव रेड्डी ने अशोक सिंघल का स्थान लिया। सिंघल अब सलाहकार के रूप में संगठन का मार्गदर्शन करेंगे।

विहिप न्यासी बोर्ड की यहां दो दिनों तक चली बैठक के आखिरी दिन रविवार को संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

अशोक सिंघल ने स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद पर बने रहने से इंकार कर दिया था। उसके बाद यहां चली बैठक में हैदराबाद के राघव रेड्डी को अध्यक्ष बनाए जाने पर आम सहमति बनी। सिंघल 1998 में विहिप के कार्याध्यक्ष बने थे और उसके बाद 2005 में वह अध्यक्ष बने। वह लगातार दो कार्यकाल तक विहिप के अध्यक्ष रहे।

गुजरात के प्रवीण तोगड़िया को अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं मुम्बई के अशोक चौगुले को कार्याध्यक्ष और दिल्ली के चम्पत राय को अंतर्राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इनके अलावा सिंघल व वेदांतुमजी सलाकार की भूमिका निभाएंगे।

बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें से एक चीन द्वारा किए जा रहे सार्वभौम सीमाओं के उल्लंघन पर चिंता प्रकट की गई। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत सरकार 1962 में संसद में पारित प्रस्ताव का सम्मान करते हुए चीन द्वारा हथियाए गए भू-भाग को फिर से वापस लेने का प्रभावी प्रयत्न करे।

Rate this post

NO COMMENTS