Home देश शास्त्री हॉकी : जर्मनी ने भारत को 2-1 से हराया

शास्त्री हॉकी : जर्मनी ने भारत को 2-1 से हराया

नई दिल्ली ।। लाल बाहदुर शास्त्री अंडर-21 महिला हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को जर्मनी ने मेजबान भारत को 2-1 से हरा दिया जबकि न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को 3-2 से अंतर से पराजित किया। भारत के लिए मैच का पहला गोल जसप्रीत कौर ने 12वें मिनट में किया। इसके बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने जर्मन टीम के आक्रमणों को लगातार नाकाम किया लेकिन 35वें मिनट में लाउरा सेनगर ने बराबरी का गोल दाग दिया।

अपने खिलाफ हमला होने से मानो भारतीय रक्षापंक्ति कमजोर पड़ गई। बराबरी के स्कोर के बावजूद उसने 38वें मिनट में एक बड़ी गलती कि जिस पर लाउरा ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच अगला गोल करने के लिए जोरदार रस्साकसी हुई लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। मध्यांतर के तुरंत बाद के तीन मिनटों में भारतीय टीम ने जो गलतियां कीं, उसका खामियाजा उसे हार के रूप में भुगतना पड़ा।

शनिवार को भारतीय टीम का सामना आस्ट्रेलिया से होगा। आस्ट्रेलिया की टीम दो मैच हार चुकी है जबकि भारत के साथ बुधवार को खेला गया उसका मुकाबला बराबरी पर छूटा था। इसी दिन न्यूजीलैंड का सामना जर्मनी के साथ होगा।

Rate this post

NO COMMENTS