Home देश अंडर-21 महिला हॉकी : भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

अंडर-21 महिला हॉकी : भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

नई दिल्ली ।। कप्तान पूनम रानी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत भारतीय टीम ने चार देशों के लाल बहादुर शास्त्री महिला अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को हरा दिया।

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी। भारत की ओर से अनुपा बार्ला ने मैच के आठवें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

इसके बाद अंजू धीमान ने मैच के 13वें मिनट में भारत की ओर से दूसरा गोल किया जबकि तीसरा और निर्णायक गोल पूनम ने मैच के 68वें मिनट में किया।

न्यूजीलैंड की ओर से सियान फ्रेमॉक्स ने मैच के 12वें मिनट में जबकि तारा हाल ने 43वें मिनट में गोल किए। इससे पहले, एक अन्य मुकाबले में जर्मनी ने आस्ट्रेलिया को 3-1 से शिकस्त दी। भारत का अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ बुधवार को खेला जाएगा। इसी दिन न्यूजीलैंड की भिड़ंत जर्मनी से होगी।

Rate this post

NO COMMENTS