Home देश हॉकी रैंकिंग : पुरुष टीम 10वें और महिला टीम 13वें स्थान पर

हॉकी रैंकिंग : पुरुष टीम 10वें और महिला टीम 13वें स्थान पर

चेन्नई ।। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा मंगवार को जारी विश्व वरीयता क्रम में भारतीय पुरुष टीम 10वें और महिला टीम 13वें स्थान पर है।

विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया (पुरुष) और 2008 के ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता नीदरलैंड्स (महिला) की टीम शीर्ष पर बरकरार है।

भारतीय पुरुष टीम वर्ष 2007 में चैम्पियंस चैलेंज प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थी जबकि वर्ष 2008 में वह बीजिंग ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

वर्ष 2009 में एक बार फिर भारतीय टीम चैम्पियंस चैलेंज प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही जबकि पिछले वर्ष (2010) नई दिल्ली में आयोजित विश्व कप में वह आठवें स्थान पर थी।

एशियाई रैंकिंग में भारतीय टीम चौथे स्थान पर है। पिछले चार वर्षो में महिला टीम का भी हाल कमोबेश पुरुष टीम जैसा ही रहा है।

महिला टीम भी एशियाई रैंकिंग में चीन से पीछे चौथे स्थान पर है। महिला टीम वर्ष 2007 में चैम्पियंस चैलेंज प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थी जबकि वर्ष 2008 ओलम्पिक के लिए वह क्वालीफाई करने में असफल रही वहीं वर्ष 2009 में उसने चैम्पियंस चैलेंज-2 का खिताब अपने नाम किया। 2010 विश्व कप में महिला टीम नौंवे स्थान पर रहीं वहीं वर्ष 2011 में आयोजित चैम्पियंस चैलेंज-1 में वह सातवें स्थान पर थी।

Rate this post

NO COMMENTS