Home स्पोर्ट्स विश्व महिला शतरंज : भारत ने तुर्की को हराया

विश्व महिला शतरंज : भारत ने तुर्की को हराया

Picture Credit - scroll.in

मार्डिन (तुर्की) ।। भारत ने विश्व महिला शतरंज टीम चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में मेजबान तुर्की को हरा दिया। ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी, महिला ग्रैंड मास्टर पद्मिनी रावत और सौम्या स्वामीनाथन ने सोमवार को अपने-अपने मैच जीतकर भारत को आगे कर दिया।

भारत ने तुर्की को 3.5-0.5 के अंतर से हराया। तुर्की की महिला अंतर्राष्ट्रीय मास्टर कुबरा उजटुर्क ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मास्टर तानिया सचदेव को बराबरी पर रोका। इसी कारण तुर्की को 0.5 अंक मिले।

अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से पराजित किया जबकि रूस ने युक्रेन को, जार्जिया ने अर्मेनिया को और वियतनाम ने ग्रीस को मात दी।

जार्जिया और चीन 6.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं जबकि रूस, भारत और अर्मेनिया 5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। वियतनाम चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

4.5/5 - (2 votes)

NO COMMENTS