Home देश टेनिस रैंकिंग : सानिया को एकल में फायदा, युगल में नुकसान

टेनिस रैंकिंग : सानिया को एकल में फायदा, युगल में नुकसान

नई दिल्ली ।। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) द्वारा सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल क्रम में दो पायदान का फायदा हुआ है जबकि युगल में उन्हें एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है।

हाल में बाएं घुटने का ऑपरेशन कराने वाली सानिया एकल क्रम में 88वें से 86वें स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि युगल में वह 11वें से 12 स्थान पर खिसक गई हैं।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी विश्व वरीयता एकल क्रम में सोमदेव देवबर्मन 84वें स्थान पर बरकरार हैं। सोमदेव को हाल में शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट के पहले दौर में हार सामना करना पड़ा था।

युगल क्रम में महेश भूपति छठे से सातवें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि लिएंडर पेस आठवें स्थान पर बरकरार हैं।

Rate this post

NO COMMENTS