Home देश अस्पताल अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच हो : वाम मोर्चा

अस्पताल अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच हो : वाम मोर्चा

कोलकाता ।। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में हुए अग्निकांड में 90 लोगों की मौत पर शोक प्रकट करते हुए विपक्षी वाम मोर्चा ने शुक्रवार को इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने एक बयान जारी कर कहा, “इस हादसे की तुरंत उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी व्यक्ति को कड़ी सजा दी जाए।”

वाम मोर्चा ने इस हादसे पर 10 दिसम्बर को शोक दिवस मनाने का ऐलान किया है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। मरने वालों में अधिकांश मरीज थे।

Rate this post

NO COMMENTS