Home देश वरूण का भाजपा पर हमला!

वरूण का भाजपा पर हमला!

नई दिल्ली ।। भाजपा के फायर ब्रांड सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी पर हमला बोल दिया है। वरुण ने कंट्रोलर ऐंड ऑडिटर जनरल (कैग) की रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जिक्र होने पर अपनी पार्टी की चुप्पी पर सवाल खड़े किये हैं। कैग की यह रिपोर्ट केजी बेसिन पर है।

वरुण गांधी ने ट्वीट पर लिखा है कि कैग ने रिलायंस को दोषी बताया है। सरकारी कॉन्ट्रैक्ट टर्म्स का साफ उल्लंघन हुआ है। सरकार और विपक्ष, दोनों इस मुद्दे पर चुप हैं। मैं हैरान हूं कि ऐसा क्यों है?

वरुण ने इसका भी जिक्र किया कि कैग ने रिलायंस को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी एजेंसियों को किस कदर झाड़ लगाई है। वरुण ने लिखा है कि पहले, कॉन्ट्रैक्ट्स में कॉम्पिटिशन को खत्म कर दिया गया। फिर, अनुचित दरों पर कॉन्ट्रैक्ट्स दिए गए, और फिर सरकार को बिना बताए तेल और गैस की खोज पर खुद ही नोटिफाई कर लेना। सब अनुचित है।

वरुण गांधी इस वक्त करप्शन के खिलाफ काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वरुण अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान भी गए थे और उनका जन लोकपाल बिल लोकसभा में पेश करना चाहते थे। वरुण ने अपने घर पर अन्ना हजारे को अनशन करने का प्रस्ताव भी दिया था।

Rate this post

NO COMMENTS