Home देश निकाय चुनावों में कांग्रेस एवं नेशनल कांफ्रेंस की राहें अलग

निकाय चुनावों में कांग्रेस एवं नेशनल कांफ्रेंस की राहें अलग

जम्मू ।। जम्मू एवं कश्मीर में आगामी निकाय चुनावों के दौरान सत्तारुढ़ गठबंधन कांग्रेस एवं नेशनल कांफ्रेंस की राहें जुदा हो सकती हैं। इसके संकेत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए संदेश से भी मिलता है। सोज ने कहा था कि इन चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस के साथ मैत्री पूर्ण मुकाबले की सम्भावना है।

सोज ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, “हमें अपनी योजना बनानी होगी। शायद हम साथ-साथ इन चुनावों में न उतरें। नेशनल कांफ्रेंस एवं कांग्रेस के मध्य मैत्रीपूर्ण मुकाबला हो सकता है।

“दूसरी तरफ पार्टी के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि सोज ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने एवं राज्य सरकार की कमजोरियों को उजागर करने की अनुमति दे दी है।एक पार्टी नेता का कहना है कि यह कदम दोनों पार्टियों के मध्य दूरियां बढ़ाने का स्पष्ट प्रयास है।

कांग्रेस राज्य के निकायों के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अकेले प्रचार अभियान चलाएगी। निकाय चुनावों की घोषणा विधान सभा के अक्टूबर सत्र के बाद होने की सम्भावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस भी कांग्रेस के साथ मिलकर निकाय चुनावों में नहीं उतरना चाहती।

Rate this post

NO COMMENTS