Home देश उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी : “56 इंच वाले रोजगार क्यों नहीं देते?”

प्रियंका गांधी : “56 इंच वाले रोजगार क्यों नहीं देते?”

priyanka gandhi in loksabaha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 का घमासान शुरू हो गया है | सभी राजनितिक पार्टियां अपने अपने चुनाव प्रसार में जुट गयी हैं | इस साल का चुनाव कई माईनो में अहम् भी है क्योंकि प्रियंका गाँधी भी राजनीती में कूद गयी हैं | प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. आज प्रियंका गांधी मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर और उसके बाद मजार पर जाएंगी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी | सोमवार को प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से अपनी बोट यात्रा शुरू की थी |

सीतामढ़ी में प्रियंका ने कसा तंज “ये दुर्बल सरकार है”

सीतामढ़ी में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, आप बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है, तो रोज़गार क्यों नहीं दिया, क्योंकि ये इनकी दुर्बलता है | ये दुर्बल सरकार है | कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया, कुछ भी नहीं किया | उन्होंने सत्तर साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा | प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है |

प्रियंका का योगी-मोदी पर वार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है | उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ उपलब्धियों की बात करते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिखता है | प्रियंका गांधी ने यहां सीतामढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की |

मंदिर के बाद मजार जाएंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी 11:00 बजे विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची | इस मंदिर में नेहरू गांधी परिवार के पारंपरिक पंडे भी होते हैं | प्रियंका गांधी मंदिर दर्शन और पूजा-पाठ के बाद विजिटर्स डायरी में अपने संस्मरण लिखेंगी | यहां की विजिटर्स डायरी में नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक की टिप्पणियां लिखी हैं | मंदिर दर्शन के बाद प्रियंका गांधी विंध्याचल मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर मौजूद कंतित शरीफ मजार जाएंगी, जहां वह चादर भी चढ़ाएंगी |

3/5 - (1 vote)

NO COMMENTS