Home देश जुलाई में 14 प्रतिशत कम हुई वर्षा

जुलाई में 14 प्रतिशत कम हुई वर्षा

नई दिल्ली ।। देशभर में जुलाई के दौरान 14 प्रतिशत कम वर्षा हुई। सबसे अधिक कमी दिल्ली, हरियाणा और चण्डीगढ़ में दर्ज की गई। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री अश्वनी कुमार ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि जुलाई में देशभर में 247.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा 288.9 मिलीमीटर है।

उन्होंने कहा, “देश के कई हिस्सों में जुलाई के दौरान सामान्य के मुकाबले कम वर्षा हुई। देशभर में जुलाई में हुई वर्षा औसत से 14 प्रतिशत कम रही।”

दिल्ली में औसत से 53 प्रतिशत और हरियाणा तथा चण्डीगढ़ में 52 प्रतिशत कम वर्षा हुई।

Rate this post

NO COMMENTS