भारत गणराज्य 29 राज्यों को एक कर के बना है। भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मुख्यमंत्री होते हैं। क्या आप जानते हैं उन नेता का नाम जिन्होने सबसे अधिक दिनों तक राज किया है।
इस भाग में आप जानेंगे देश के उन राजनेताओं के बारे में जिन्होने सबसे अधिक दिनोंतक राज किया है।
मुख्यमंत्री के कार्य
मुख्यमंत्री अपने सूबे का प्रमुख होता है। मुख्यमंत्री को अपने राज्य के भीतर फैसले लेने का अधिकार होता है। भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों में मुख्यमंत्री होते हैं। कुछ ऐसे राज्य हैं जहा किसी एक ही व्यक्ति ने कई बार मुख्यमंत्री का पद संभाला है। सबसे अधिक दिनोंतक मुख्यमंत्री रहने वाले मुख्यमंत्री के नाम।
पवन चामलिंग
पवन चामलिंग सिक्कम के 1993 के बाद से लगातार मुख्यमंत्री रहे हैं उन्होने ज्योती बसु के 23 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने के रिकॉड को तोड़ दिया। पवन चामलिंग 64 वर्ष के हैं और दिसंबर 1993 से अबतक लगातार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। पवन चामलिंग के देखरेंख में सिक्किम ने काफी विकास किया है। सिक्क्मि को देश का सबसे हरा भरा राज्य माना जाता है। 1973 तक सिक्किम भारत का हिस्सा नहीं था। 1973 में सिंक्किम को भारत के साथ जोड़ा गया। सिक्किम को देश का पहला ऑगेनिक प्रदेश भी कहा जाता है। पवन चामलिंग अभी भी सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं।

ज्योती बसु
ज्योती बसु वर्ष 1977 में बंगाल के मुख्यमत्री बने थे। 2000 में स्वास्थ्य कारणों से उन्होने पद छोड़ दिया। ज्योती बसु भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता थे। ज्योती बसु के नेतृत्व में बंगाल में भुमी सुधार और पंचायती राज्य को मजबूत करने वाले कई फैसले लिये गये। ज्योती बसु लगातार 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री चुने गये। ज्योती बसु के नेतृत्व में बंगाल मे वाम मोर्चा काफी मजबूत रही।
गेगांग अपांग
सबसे अधिक दिनों तक मुख्यमंत्री रहने के लिस्ट में गेगांग अपांग का स्थान ज्योती बसु के बाद आता है। गेगांग अपांग भारत के अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री है। उन्होने लगभग 22 वर्ष तक मुख्ममंत्री का कार्यभार संभाला। गेगांग अपांग ने 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। गेगांग अपांग भारत के चीन से सटे इस राज्य के बड़े ही महत्वपूर्ण नेता माने जाते हैं।
माणिक सरकार
माणिक सरकार ने 18 वर्षों तक त्रिपुरा में शाषण किया पिछले चुनाव में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। माणिक सरकार को दुनिया उनके ईमानदार छवी के लिए जानती है। माणिक सरकार मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता हैं।
नवीन पटनायक
नवीन पटनायक ओडिसा के मुख्यमंत्री हैं नवीन पटनायक बीजु जनता दल के नेता हैं। नवीन पटनायक पिछले 16 वर्ष से ओडिसा के मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्ष 2000 में उन्होने ओडिसा की सत्ता को सभाला था। नवीन पटनायक को एक शांत छवि वाले नेता के रूप में जाना जाता है। नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक भी समाजवादी नेता माने जाते थे।

शीला दीक्षित
शिला दीक्षित देश की सबसे अधिक दिनों तक सीएम रहने वाली महिला नेत्री है। शीला दीक्षित 15 वर्ष 25 दिनों तक दिल्ली की सीएम रही। शीला दीक्षित के देंखरेंख में दिल्ली ने चहुंमुखी विकास किया। दिल्ली में मेंट्रो से लेकर अन्य योजनाएं शिला दीक्षित के कार्यकाल में ही संभव हो पाया। 2011 में दिल्ली में हुए बलात्कार की घटनाओं और लोकपाल आंदोलन के बाद शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री के पद से हटना पड़ा।

तरूण गोगई
तरूण गोगई लगभग 15 वर्ष तक असम के सीएम रहे इस दरम्यान उन्होने कई काम किये। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में तरूण गोगई की सरकार को हार का मुंह देखना पड़ा।

ओकराम इबोबी
ओकराम इबोबी 14 वर्ष तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे। इबोबी सिंह 2002 से 2007 तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे। इबोबी कांग्रेस पार्टी के नेता रहे है। मणिपुर भारत के नोर्थ इस्ट का एक महत्वपूर्ण राज्य है।
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं वो लगभग 13 वर्ष से राज्य के मुख्यमंत्री है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कई काम हुए हैं। उनके शासन में बिहार सबसे तेज विकास दर को प्राप्त करने वाला राज्य बना था। नीतीश कुमार जनता दल यूनाईटेड के नेता हैं।

रमन सिंह
रमन सिंह छत्तिसगढ़ के लगभग 13 वर्ष तक मुख्ममंत्री बने रमन सिंह के द्वारा शुरू की गयी चावल योजना ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। रमन सिंह 2018 के अंत में हुए विधानसभा के चुनाव में पराजित हो गये। इस चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस पार्टी को जीत मिली।
