Home देश सेंसेक्स में 169 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 169 अंकों की गिरावट

मुम्बई ।। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 169.28 अंकों की गिरावट के साथ 17,192.82 पर और निफ्टी 52.20 अंकों की गिरावट के साथ 5,168.85 पर बंद हुआ।

आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 174.21 गिरावट के साथ 17,187.89 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 61.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,159.75 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 70.34 अंकों की गिरावट के साथ 6,162.35 पर और स्मॉलकैप 107.84 अंकों की गिरावट के साथ 6,764.72 पर बंद हुआ।

Rate this post

NO COMMENTS