Home देश सेंसेक्स में तेज गिरावट

सेंसेक्स में तेज गिरावट

मुम्बई ।। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 10.37 अंकों की गिरावट के साथ 16872.30 पर जबकि निफ्टी 9.40 अंकों की गिरावट के साथ 5059.10 पर खुला।

सुबह करीब 9.35 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 148.29 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 16734.38 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 46.45 अंकों की गिरावट के साथ 5022.05 पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था।

Rate this post

NO COMMENTS