Home देश शेयर बाजारों में गिरावट

शेयर बाजारों में गिरावट

मुम्बई ।। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गिरावट के साथ 17,187.89 पर खुला। सुबह करीब 10.28 बजे यह मामूली बढ़त के साथ 17,210.79 पर कारोबार कर रहा था।

जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी गिरावट के साथ 5159.75 पर खुला। लगभग इसी समय यह भी मामूली तेजी के साथ 5,176.45 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था।

Rate this post

NO COMMENTS