Home देश विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : कानिसकीना ने जीती 20 किलोमीटर रेस

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : कानिसकीना ने जीती 20 किलोमीटर रेस

दाएगू [दक्षिण कोरिया] ।। रूस की लम्बी दूरी की धाविका ओल्गा कानिसकीना ने 13वीं विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतर्गत बुधवार को आयोजित 20 किलोमीटर पैदल चाल रेस जीत ली है।

बुधवार को आयोजित एकमात्र स्पर्धा में कानिसकीना ने एक घंटे 29.42 मिनट का समय लिया जबकि चीन की हांग लियू ने रजत पदक जीता। हांग ने एक घंटा 30 मिनट में यह दूरी नापी।

रूस की ही आनिसया किर्डियापकीना ने एक घंटा 30.13 मिनट के साथ स्पर्धा का कांस्य अपने नाम किया।

एथलेटिक्स के इस प्रतिष्ठित आयोजन के पांचवें दिन की समाप्ति के बाद अमेरिका और रूस ने सबसे अधिक चार-चार स्वर्ण अपने नाम किए हैं।

अमेरिका ने चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदकों के साथ कुल नौ पदक जीते हैं जबकि रूस ने चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

केन्या ने अपने धावकों की बदौलत तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य जीते हैं। जर्मनी, चीन, जमैका, इथियोपिया, बोत्सवाना, ब्राजील, ग्रेनेडा, जापान, न्यूजीलैंड और पोलैंड को एक-एक स्वर्ण मिला है।

Rate this post

NO COMMENTS