Home देश शिक्षिका की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

शिक्षिका की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर ।। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक निजी विद्यालय की एक शिक्षिका की शिकायत पर स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिक्षिका ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार खंडवा रोड पर स्थित निजी विद्यालय की एक शिक्षिका ने प्राचार्य के खिलाफ शुक्रवार को भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।

पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है किप्राचार्य लगातार उसे परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं उसने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया। उसकी हरकतों से परेशान होकर ही उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

भंवरकुआं थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Rate this post

NO COMMENTS