Home देश बिहार में इनामी नक्सली गिरफ्तार

बिहार में इनामी नक्सली गिरफ्तार

मोतिहारी ।। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के पोतवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामार कर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के स्वयंभू एरिया कमांडर को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली पर 25,000 रुपये का इनाम था।

पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक गणेश कुमार ने बताया कि स्वयंभू एरिया कमांडर बलराम सहनी अपने ससुराल बझिया टोला आया था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल वहां छापामार कर उसको गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा सहनी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

कुमार ने कहा कि केवल पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने सहनी के साथ उसके सहयोगी कुंवर जी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापामारी भी की जा रही है।

Rate this post

NO COMMENTS