Home देश बिहार में जाली नोट बरामद, 3 गिरफ्तार

बिहार में जाली नोट बरामद, 3 गिरफ्तार

जहानाबाद ।। बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक होटल पर छापामार कर 75,000 रुपए के जाली नोट बरामद किये। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

पुलिस के अनुसार उमता गांव स्थित सड़क के किनारे बने एक होटल से पुलिस ने 75,000 रुपए के जाली नोट बरामद किये। इनमें 1,000 रुपये के छह और शेष सभी 500 रुपये के नोट हैं।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस मामले में तीन लोगों को गिफ्तार किया गया है। सभी गिफ्तार लोग गया जिले के बेला थाना क्षेत्र के बताये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ये लोग सभी नोट किसी अन्य व्यक्ति को देने आये थे।

Rate this post

NO COMMENTS