Home देश छत्तीसगढ़ में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

रायपुर ।। किसानों की बदहाल स्थिति के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की राजधनी रायुपर में शुक्रवार को कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राज्य सरकार किसानों से किए वादों को पूरा करने में विफल रही।

पार्टी के जेल भरो आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्य के सभी विधनसभा सीटों पर प्रदर्शन किया और गिरफतारी दी।

सिर्फ राजधनी रायपुर में 6000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफतारी दी वहीं विलासपुर में 5000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। विलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल ने किया।

कांग्रेस का आरोप है कि 2003 से सत्ता में रह रही भाजपा ने किसानों से किए अपने वादे को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया।

Rate this post

NO COMMENTS