Home देश दिल्ली नगर निगम का बंटवारा सम्बंधी विधेयक पारित

दिल्ली नगर निगम का बंटवारा सम्बंधी विधेयक पारित

नई दिल्ली ।। दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में बांटने से सम्बंधित विधेयक पारित हो गया। 

विधेयक विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित हो गया। इस दौरान विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने देश की राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया।

विधेयक में निगम को तीन इकाइयों में बांटने का प्रावधान है। दिल्ली शहर की 1.6 करोड़ आबादी का 98 प्रतिशत हिस्सा निगम के नियंत्रण में है।

इस घटनाक्रम को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि निगम का तीन हिस्सों में बंटवारा हो जाने से स्थानीय स्वशासी निकाय बेहतर ढंग से काम करेगा।

Rate this post

NO COMMENTS