Home देश झारखण्ड केवल 19 विधायकों ने सम्पत्ति घोषित की

झारखण्ड केवल 19 विधायकों ने सम्पत्ति घोषित की

रांची ।। झाखण्ड के 82 में से केवल 19 विधायकों ने अब तक अपनी सम्पत्ति की घोषणा की है, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने साल की शुरुआत में ही विधायकों से सम्पत्ति घोषित करने को कहा था। इसमें भी राज्य के किसी मंत्री का नाम नहीं है।

विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. सिंह ने मंगलवार को उन 19 विधायकों के नाम की घोषणा की, जिन्होंने अपनी सम्पत्ति घोषित की है। इसमें स्वयं विधानसभा अध्यक्ष के अतिरिक्त सदन में विपक्ष के नेता व कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रघुबर दास शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से बुधवार तक अपनी सम्पत्ति सार्वजनिक करने के लिए कहा था। विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त हो रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के दौरान विधायकों से अपनी सम्पत्ति घोषित करने के लिए कहा था। उस वक्त इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई थी।

Rate this post

NO COMMENTS