Home देश मप्र में बकरीद पर विशेष नमाज

मप्र में बकरीद पर विशेष नमाज

भोपाल ।। मध्य प्रदेश में ईद-उल-जुहा या बकरीद का पर्व श्रद्घा व सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है। तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में लोग विशेष नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं।

पूरा राज्य बलिदान व त्याग का संदेश देने वाले पर्व के रंग में रंगा है। भोपाल के ईदगाह में विशेष नमाज अदा कर अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई।

ईदगाह नमाज अदा करने पहुंचे फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि यहां उन्होंने पहली बार 50 वर्ष पहले ईद की नमाज अता की थी, उन्हें लगता है जैसे वह कल ही की बात हो। यहां ईद के दिन वह खुशी मिलती है, जो शब्दों मे व्यक्त नहीं की जा सकती। यह कुर्बानी का त्योहार है जो हमे सीख देता है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी बकरीद मनाई जा रही है। ईदगाहों व मस्जिदों मे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पहुंचकर नमाज अदा कर रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS