Home देश भाजपा विधायक ने लगाया अधिकारी पर आरोप

भाजपा विधायक ने लगाया अधिकारी पर आरोप

शिवपुरी ।। मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश खटीक ने मत्स्य विभाग के अधिकारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेश ने कहा कि उन्होंने मत्स्य अधिकारी पी. एन. दुबे के खिलाफ शिकायतें की थीं जिस वजह से दुबे उनसे नाराज चल रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीते रोज वह कलेक्ट्री गए थे तभी दुबे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विधायक ने धमकी की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह ने बताया कि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS