Home देश त्रिपुरा में म्यांमार के 31 नागरिक गिरफ्तार

त्रिपुरा में म्यांमार के 31 नागरिक गिरफ्तार

अगरतला ।। त्रिपुरा पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में म्यांमार के 31 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस तरह म्यांमार के नागरिकों का बांग्लादेश के रास्ते भारत में अवैध रूप से आना जारी है।

उप मंडलीय पुलिस अधिकारी अमिताभ पॉल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया, “पुलिस ने म्यांमार के 31 नागरिकों को शुक्रवार देर रात बोकाफा से गिरफ्तार किया।” इसमें नौ बच्चे एवं सात महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार ये लोग नौकरी की तलाश में गुवाहाटी से भारत के किसी अन्य क्षेत्र में जाने की योजना बना रहे थे।

शनिवार को स्थानीय अदालत के सामने पेश होने के बाद इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन विदेशी नागरिकों को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

मिजोरम के विभिन्न इलाकों में करीब 50000 से अधिक म्यांमार के नागरिक निवास कर रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS