Home देश पुलिस अधीक्षक पर गोली चलाई, 2 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पर गोली चलाई, 2 गिरफ्तार

मुंगेर ।। बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात जिले के पुलिस अधीक्षक पी.के. कन्नन पर गोलीबारी के मामले में सेामवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात को एक मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कन्नन गोवड्डा गांव में छापेमारी करने गए थे इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई। इस हमले में पुलिस अधीक्षक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोग उसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS