Home देश कश्मीर, लद्दाख में पारा लुढ़का

कश्मीर, लद्दाख में पारा लुढ़का

श्रीनगर ।। कश्मीर घाटी एवं लद्दाख क्षेत्र में पारे के लगातार गिरने के कारण शनिवार को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कारगिल में यह शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे था।” जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे एवं पहलगाम में शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारी के अनुसार अगले घाटी में हवाएं चलने एवं आकाश साफ रहने के कारण दो दिनों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

उन्होंने बताया, “19 दिसबंर की दोपहर तक पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की उम्मीद हम कर रहे हैं जिससे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश एवं पहाड़ी इलाकों में मध्यम बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट थमेगी।”

 

Rate this post

NO COMMENTS