Home देश तेंदुए के हमले में 2 घायल

तेंदुए के हमले में 2 घायल

बहराइच ।। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार शाम को तेंदुए के हमले में एक नाबालिग सहित दो ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गए।

 \करतनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाढ़ा रेंज के पास जंगल से बाहर तेंदुए ने पहले रत्ना (9) और फिर बलबीर (50) पर हमला कर दिया। पास में अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते दोनों की जान बच गई।

बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर. के. सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, “दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

सिंह ने कहा, “आमतौर पर निशानगाढ़ा रेंज में तेंदुए पाए जाते हैं। हमलावर तेंदुए के पैरों के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अवयस्क था।”

Rate this post

NO COMMENTS