Home देश जाली नोटों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

जाली नोटों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने गुरुवार रात तीन तस्करों को एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक, शहर के गुडम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उमेश, शिवकुमार और दुखहरन को जाली नोटों और नोट बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया। शिव लखनऊ का जबकि अन्य दोनों आरोपी गोंडा जिले के रहने वाले हैं।

स्थानीय थाना प्रभारी विमल गौतम ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि तीनों अपने किसी ग्राहक को जाली नोट की आपूर्ति करने वाले थे। वे पिछले तीन वर्षो से जाली नोट बनाने के धंधे में लिप्त थे।

गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद ग्राहकों को वे जाली नोटों की आपूर्ति करते थे।

Rate this post

NO COMMENTS