Home देश भाजपा के प्रति मुसलमानों के बढ़ते रूझान से कांग्रेस बौखलाई

भाजपा के प्रति मुसलमानों के बढ़ते रूझान से कांग्रेस बौखलाई

देहरादून, Hindi7.com ।। उत्तराखंड की निशंक सरकार द्वारा गठित प्रदेश मीडिया सलाहकार समिति ने राज्य की कांग्रेस पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा के प्रति मुसलमानों के बढ़ते रूझान के कारण प्रदेश कांग्रेस बौखला गई है।

मीडिया समिति के अध्यक्ष डॉक्टर देवेन्द्र भसीन ने मंगलवार को कहा कि गत दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा द्वारा आयोजित मुस्लिम सम्मेलनों का विरोध किया था, जिससे साबित होता है कि भाजपा के प्रति मुस्लिमों के रूझान को देखते हुए राज्य में कांग्रेस बौखला गयी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा सरकार के समय मुसलमानों के लिये कई गुना अधिक राशि खर्च की गयी और कई कल्याणकारी कार्यों को भी लोगों के बीच पहुंचाया गया।

भसीन ने कहा कि गत दिनों विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुए उपचुनाव और टिहरी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में मुसलमानों ने भाजपा का खुलकर समर्थन किया था, जिसके बाद से कांग्रेस आगबबूला हो गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मुसलमानों के कल्याण के लिये मात्र एक करोड़ रुपए स्वीकृत हुये थे, जिसमें से केवल चार लाख रुपए ही खर्च किये गये। भाजपा के शासनकाल में दस करोड़ 66 लाख रुपए  स्वीकार किये गये और खर्च हुए उससे भी अधिक 11 करोड 23 लाख रुपए।

Rate this post

NO COMMENTS