Home देश नकली नोटों के साथ 1 गिरफ्तार

नकली नोटों के साथ 1 गिरफ्तार

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद इलियास [29] को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दल और जिले की पुलिस ने शुक्रवार को हुसैनगंज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय इलियास नकली नोट ग्राहक को देने जा रहा था।

पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शनिवार को पत्रकारों से बताया, “वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में नकली नोटों की आपूर्ति करता था।”

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि इलियास के सम्बंध नकली नोटों की आपूर्ति करने वाले नेपाली संगठनों से है। यह संगठन देश के विभिन्न भागों में नकली नोटों की आपूर्ति करता है।

Rate this post

NO COMMENTS